Doubtnut Promotions Sticky

प्रथम विश्व युद्ध का यूरोप के लोगों पर क्या असर पड़ा?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

प्रथम विश्व युद्ध के बाद पूरे यूरोप में सैनिकों को आम आदमियों से ऊँचा दिखाया जाता था। राजनेता और मीडिया मिलकर सैनिक के जीवन का गुणगान करते थे। आक्रामक फौजी प्रचार और राष्ट्रिय सम्मान की बात को सार्वजनिक बहसों का हिस्सा बनाया जाने लगा। बताया जाता था कि खंदक में सैनिकों की जिंदगी रोमांचक होती थी। लेकिन सैनिकों को खंदक में लाश खाने वाले चूहों का सामना करना पड़ता था और अपने सामने अपने साथियों की मौत का दुख झेलना पड़ता था। लोकतंत्र की जड़ें अभी ठीक से जमीं नहीं थीं इसलिए यह युद्ध से पीड़ित यूरोप पर मरहम लगाने में नाकाम हो रहा था।

|