Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। कबीर ने समाज में रहकर समाज का समीप से निरीक्षण किया। समाज में फैले बाह्याडम्बर, भेदभाव, साम्प्रदायिकता आदि का उन्होंने पुष्ट प्रमाण लेकर ऐसा दृढ़ विरोध किया कि किसी की हिम्मत नहीं हुई जो उनके अकाट्य तकों को काट सके। कबीर का व्यक्तित्व इतना ऊँचा था कि उनके सामने टिक सकने की हिम्मत किसी में नहीं थी। इस प्रकार उन्होंने समाज तथा धर्म की बुराइयों को निकाल-निकालकर सबके सामने रखा, ऊँचा नाम रखकर संसार को ठगनेवालों के नकली चेहरों को सबको दिखाया और दीन-दलितों को ऊपर उठने का उपदेश देकर, अपने व्यक्तित्व को सुधारकर सबके सामने एक महान आदर्श प्रस्तुत कर सिद्धान्तों का निरूपण किया। कर्म, सेवा, अंहिसा तथा निगुण मार्ग का प्रसार किया। कर्मकाण्ड व मूर्तिपूजा का विरोध किया। अपनी साखियों, . रमैनियों तथा शब्दों को बोलचाल की भाषा में रखकर सबके सामने एक विशाल ज्ञानमार्ग खोला। इस प्रकार कबीर ने समन्वयवादी दृष्टिकोण अपनाया और कथनी-करनी एकता पर बल दिया। वे महान् युगद्रष्टा, समाज सुधारक तथा महान् कवि थे। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम के बीच समन्वय की धारा प्रवाहित कर दोनों को ही शीतलता प्रदान की।
कबीर की रचनाओं का जन-मानस पर दीर्घगामी प्रभाव रहा, क्योकि वे

A

सत्य पर आधारित व मर्मस्पर्शी है

B

साहित्यिक कसौटी पर खरी उतरती है

C

काव्य-सौष्ठव से परिपूर्ण हैं

D

अनुभूतिपरक हैं

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


कबीर की रचनाओं का जान-मानस पर दीर्घगामी प्रभाव रहा क्योंकि वे सत्य पर आधारित व मर्मस्पर्शी है। उन्होंने संसार को उगने वालों के नकली चहरे को सबके सामने लाकर रख दिया।

|