Doubtnut Promotions Sticky

नात्सियों का नजरिया की व्याख्या करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

नात्सी विचारधारा के अनुसार मनुष्य एक समान नहीं होते हैं बल्कि उनमें नस्लों के आधार पर ऊँच नीच का भेद होता है। नात्सियों को लगता था नॉर्डिक जर्मन आर्य इस व्यवस्था में सबसे शिखर पर थे और यहूदी सबसे निचले पैदान पर। बाकी नस्लों का स्थान इन दोनों के बीच कहीं था। आपने बायोलॉजी के लेसन में डार्विन और स्पेंसर के सिद्धांतों के बारे में पढ़ा होगा। डार्विन ने जीवों के विकास को समझाने के लिए प्राकृतिक चुनाव का सिद्धांत दिया था। स्पेंसर ने ऊत्तरजीविता का सिद्धांत दिया था। इन दोनों वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रकृति किसी भी जीव के सबसे अच्छे गुणों का चुनाव करती है जो अगली पीढ़ी को मिलते हैं और जो जीव सबसे अधिक फिट होता है वही जीव बदलती परिस्थितियों में जीवित बच पाता है| हिटलर ने इन सिद्धांतों की व्याख्या अपनी जरूरत के हिसाब से की। लेकिन हिटलर शायद यह भूल गया था कि डार्विन या स्पेंसर ने कभी भी मानव हस्तक्षेप की बात नहीं की थी। हिटलर को लगता था कि जो नस्लें समाज में रहने के लिए फिट नहीं थी उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं था। उसे यह भी लगता था कि सबसे शुद्ध नस्ल होने के कारण केवल नॉर्डिक जर्मन आर्य को जीने का अधिकार था। हिटलर की विचारधारा का दूसरा पहलू लेबेंस्रॉम (जीवन परिधि) की अवधारणा से प्रेरित था। इसके अनुसार वह नॉर्डिक जर्मन आर्य की नस्ल को बढ़ाने के लिए नये इलाकों पर कब्जा करना चाहता था।

|