Doubtnut Promotions Sticky

कुछ जीवों के अभिलक्षणों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों (A-D) के सही संयोजन का चयन कीजिए।
A. मीथेनोजेन आर्किबैक्टीरिया हैं जो दलदली स्थानों पर मीथेन उत्पन्न करते हैं
B. नॉस्टॉक एक तन्तुमय नील-हरित शैवाल है जो वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है
C. रसायनसंश्लेषी स्वपोषी जीवाणु ग्लूकोस से सेल्युलोस का संश्लेषण करते हैं
D. माइकोप्लाज्मा में कोशिका भित्ति का अभाव होता है तथा ये ऑक्सीजन के बिना जीवित रह सकते हैं

A

B,C

B

A,B,C

C

B,C,D

D

A,B,D

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


मीथेनोजेन आर्किबैक्टीरिया हैं, जो दलदली स्थानों (marshy areas) पर मीथेन गैस उत्पन्न करते हैं। नॉस्टॉक एक नील-हरित शैवाल है, जो वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने में सक्षम होता है। रसायनसंश्लेषी स्वपोषी जीवाणु अकार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं तथा खनिजों के चक्रण में सहायक होते हैं। माइकोप्लाज्मा यूबैक्टीरिया के समूह को प्रदर्शित करते हैं, जिनमें दृढ़ कोशिका भित्ति का अभाव होता है तथा ये ऑक्सीजन के बिना भी जीवित रह सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions