Doubtnut Promotions Sticky

वे कौन-सी संरचनाएँ हैं जो इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर गुणसूत्रों में माला के दानों के समान दिखाई देती हैं ?

A

न्यूक्लियोटाइड्स

B

न्यूक्लियोसोम्स

C

क्षारक युग्म

D

जीन्स

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


न्यूक्लियोसोम क्रोमेटिन की उपसूक्ष्मदर्शीय उपइकाई (submicroscopic subunit) है, जो हिस्टोन प्रोटीनों की क्रोड (core) पर DNA के लिपटने से बनती है। यह शब्द ऊडेट एट अल (Oudet et al) द्वारा 1975 में प्रतिपादित किया गया था। यह ध्रुवों पर चपटी (Oblate) संरचना होती है, जिसकी लम्बाई 10 mm तथा मोटाई 5-5.7nm होती है। इसका क्रोड nu-body कहलाता है तथा यह हिस्टोन अणुओं के चार युग्मों H2A,H2B,H3 तथा H4 द्वारा निर्मित होता है। DNA न्यूक्लियोसोम का निर्माण करने के लिए ऑक्टामर (octamer) पर 1.75 चक्कर लगाता है। दो निकटस्थ न्यूक्लियोसोम स्वतन्त्र DNA के एक छोटे खण्ड, जिसे लिंकर DNA (linker DNA) भी कहते हैं, द्वारा परस्पर जुड़े रहते हैं। एक पाँचवें प्रकार का हिस्टोन H1, लिंकर DNA पर जुड़ा रहता है। इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर न्यूक्लियोसोम, गुणसूत्र पर माला के दाने के समान दिखाई देता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions