Doubtnut Promotions Sticky

एन्जाइम्स, विटामिन्स तथा हॉर्मोन्स को जैविक रसायनों की एकल श्रेणी में वर्गीकृत किया जा सकता है, क्योंकि ये सभी

A

आज के समय ये केवल सजीव जीवधारी के शरीर में संश्लिष्ट किए जा सकते हैं।

B

ये उपचयी उपापचय बढ़ाते हैं।

C

ये संयुग्मी प्रोटीन होते हैं।

D

उपापचय के नियमन में सहायता करते हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


(d) एन्जाइम सभी जैविक प्रक्रियाओं (ऑक्सीकरण तथा अपचयन) का नियन्त्रण करते हैं, ये जैविक अभिक्रियाओं की दर को बढ़ाते हैं, उदाहरण-H2O CO2 H2CO3 के निर्माण की क्रिया उत्प्रेरक कार्बोनिक एनहाइड्रेज की उपस्थिति में 5000 गुना बढ़ जाती है। विटामिन अपरिहार्य भोजन कारक है, जो प्रकृति में कार्बनिक (कार्बनिक अम्ल, अमीनो अम्ल, एस्टर, एल्कोहॉल या स्टीरॉइड) होते हैं। प्राणी में उनकी सामान्य वृद्धि एवं उपापचयी प्रक्रियाओं के नियन्त्रण के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है। हॉर्मोन्स जैविक रूप से सक्रिय कार्बनिक पदार्थ होते हैं, जो कुछ विशिष्ट अंगों में थोड़ी मात्रा में निर्मित किए जाते हैं तथा अपने लक्ष्य अंगों पर कार्यिकीय एवं उपापचयी प्रभाव दर्शाते हैं। अतः ये तीनों जैविक रसायन जीयों के उपापचय नियमन में सहायक होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions