Doubtnut Promotions Sticky

समुद्री सतह पर रहने वाले व्यक्तियों के रुधिर में RBC की संख्या 50 लाख प्रति घन मिमी है, जबकि 5400 मी की ऊँचाई पर रहने वालों में 80 लाख प्रति घन मिमी होती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि ऊँचाई पर

A

वातावरणीय O2 स्तर कम होता है, इसलिए अधिक O2 अवशोषित करने के लिए ज्यादा RBC की आवश्यकता होती है, ताकि जीवित रह सकें

B

अधिक UV-विकिरण होने से RBC का उत्पादन बढ़ जाता है

C

लोग अधिक पोषक भोजन ग्रहण करते हैं, इसलिए अधिक RBC बनती है

D

प्रदूषणरहित वायु होने से लोगों को श्वसन के लिए अधिक O2 उपलब्ध होती है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


5000-6000 मीटर तक की ऊँचाई तक पहुँचने पर आन्तरिक वातावरण से CO2 के अधिक मात्रा में निकल जाने के कारण pH बढ़ जाता है, जिसके कारण श्वास दर लगभग 65% (20 बार प्रति मिनट) बढ़ जाती है।
लगातार कई दिनों तक इतनी ऊँचाई में रहने पर व्यक्ति दशानुकूलन (Acclimatisation) प्रदर्शित करने लगता है, जिसके अन्तर्गत रुधिर में लाल रुधिराणुओं (RBCS) की संख्या (हीमोग्लोबिन की मात्रा), ऊतकों में रुधिर की सप्लाई, कोशिकाओं की रुधिर से O2 ग्रहण करने की क्षमता तथा फेफड़ों में श्वसन तल की पारगम्यता बढ़ जाती है और शरीर के आन्तरिक वातावरण में CO2 की मात्रा सामान्य होने से pH घट जाता है। इन सभी उपरोक्त परिवर्तनों के फलस्वरूप श्वास दर सामान्य हो जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions