Doubtnut Promotions Sticky

सही विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें संरचना व उसकी स्थिति तथा कार्य सुमेलित है।
सही विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें संरचना व उसकी स्थिति तथा कार्य सुमेलित है।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


अधश्चेतक या हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) अग्र मस्तिष्क से व्युत्पन्न है। यह मस्तिष्क के किनारे और फर्श का भाग होता हैं व थैलेमस के आधार पर स्थिति होता है। हाइपोथैलेमस में अनेक केन्द्र होते हैं, जो शरीर के तापमान, खाने अथवा पीने की इच्छा, आदि का नियन्त्रण करते हैं। इसमें कुछ तन्त्रिकालावी कोशिकाओं (Neurosecretory cells) के समूह भी होते हैं, जो हाइपोथैलेमिक हॉर्मोन स्रावित करते हैं।
यूस्टेकियन नलिका मध्य कर्ण का भाग है। यह टिम्पेनिक कला के दोनों ओर वायु दाब को समान बनाए रखने का कार्य करती है।
अनुमस्तिष्क (Cerebellum) पश्च मस्तिष्क का भाग है। यह शरीर के सन्तुलन, पेशी समन्वय, गति का नियन्त्रण करता है। अन्ध बिन्दु (Blind spot) पर दृक तन्त्रिका नेत्र से बाहर निकलती है। यहाँ किसी भी प्रकार की प्रकाश ग्राही कोशिकाएँ अनुपस्थित होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions