Doubtnut Promotions Sticky

स्तनियों के भ्रूणीय विकास में हृदय का क्रमिक विकास होता है। हृदय पहले मछलियों के हृदय की भाँति द्विवेश्मी फिर उभयचरों के हृदय की भाँति त्रिवेश्मी तथा अन्त में चौवेश्मी हो जाता है। यह तथ्य कौन- सी परिकल्पना से सम्बन्धित है?

A

हार्डी-वीनबर्ग नियम

B

लैमार्क का सिद्धान्त

C

बायोजेनेटिक नियम

D

मेण्डेलियन सिद्धान्त

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


मानव भ्रूण के विकास का अध्ययन करने पर यह ज्ञात होता है कि सर्वप्रथम द्विवेश्मी हृदय जोकि मछलियों के हृदय के समान है, तत्पश्चात् मेंढक की भाँति त्रिवेश्मी हृदय व अन्त में चतुर्वेश्मी हृदय, बायोजेनेटिक नियम को दर्शाता है। जाति आवर्तन नियम (Biogenetic law) अथवा पुनरावृत्ति सिद्धान्त हेकल ने प्रतिपादित किया। इस सिद्धान्त के अनुसार, व्यक्तिवृत्त में जातिवृत्त की पुनरावृत्ति होती है अर्थात् किसी भी जन्तु में भ्रूणीय विकास के मध्य अपने पूर्वजों के भ्रूणीय विकास की अवस्थाएँ प्रदर्शित करता है अथवा पूर्वजों के इतिहास (विभागीय) की पुनरावृत्ति करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions