Doubtnut Promotions Sticky

जीवाणुओं कि वृद्धि के लिए वृद्धि दर कि विभिन्न अवस्थाओं का सही क्रम चयन कीजिये।

A

लैग, लॉग, स्थिर, अवनति प्रावस्था

B

लैग, लॉग, स्थिर प्रावस्था

C

स्थिर, लैग, लॉग, अवनति प्रावस्था

D

गिरावट, लैग, लॉग प्रावस्था

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


जीवाणु वृद्धि वक्र अतिपरवलय (Hyperbolic) आकार होता है। यह विभिन्न अवस्थाओं को दर्शाता है, जो निम्न हैं |
(i) मन्द या लैग चरण इसमें जीवाणु विकास की स्थिति में खुद को अनुकूलित करते हैं। वे परिपक्व होकर मन्द गति से विभाजन करते हैं।
(ii) लॉग चरण इस चरण में, एक बार उपापचय तन्त्र आरम्भ होने के बाद जीवाणु विखण्डन द्वारा चरघातांकी रूप से वृद्धि करते हैं तथा कुछ ही मिनटों में ही अनेक जीवाणु उत्पन्न हो जाते हैं।
(iii) स्थिर चरण जैसे-जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है जीवाणुओं में विभाजन व विस्फोटक वृद्धि प्रावस्था रुक जाती है, इसे स्थिर चरण कहते हैं।
(iv) मृत्यु या अवनति चरण जीवाणुओं की संख्या स्थिर होने के बाद कोशिकाओं की मृत्यु होने लगती है। इस धरण को मृत्यु चरण कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions