Doubtnut Promotions Sticky

मस्टर्ड (सरसों) के पौधे में पुष्पासन पर पुष्पीय भागों की स्थिति निम्न में से कौन-सा सही दर्शाता है?

A

जायांग सबसे ऊपर स्थित है, जबकि अन्य भाग उसके नीचे स्थित है

B

पुष्पासन का किनारा ऊपर की ओर वृद्धि करता है और अण्डाशय को पूर्ण रूप से बन्द कर लेता है और अन्य भाग अण्डाशय के नीचे से उत्पन्न होते हैं

C

जायांग केन्द्र में स्थित है और अन्य भाग इसे आंशिक रूप से घेरे रहते हैं

D

जायांग केन्द्र में स्थित है और पुष्प के अन्य भाग पुष्पासन के घेरे पर उसी स्तर पर स्थित है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


सरसों (Mustard) का पुष्प जायांगधर (Hypogynous) होता है इस प्रकार के पुष्पों में जायांग या अण्डाशय पुष्पासन के शीर्ष पर स्थित होता है तथा पुष्प के अन्य अंग अण्डाशय के नीचे से निकलते हैं। अतः इनमें पुष्पों के अंगों के अन्य चक्र जायांग के आधार से निकलते हैं। इसलिए इन पुष्पों को जायांगधर या अधोजायांगी कहा जाता है तथा अण्डाशय की यह स्थिति उर्ध्ववर्ती (Superior) कहलाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions