Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
I. ब्रेड एवं पेय पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त यीस्ट एक प्रोकैरियोटिक कवक है।
II. स्ट्रेप्टोकाइनेज का उत्पादन स्ट्रेप्टोकोकस से होता है एवं जीन अभियान्त्रिकी से रूपान्तरित करके, इसका उपयोग क्लॉट बस्टर के रूप में होता है।
III. कपड़ों से तेल के धब्बे हटाने हेतु अपमार्जकों में लाइपेज (lipase) मिलाया जाता है।
IV. फलों के रसों को साफ करने हेतु पेक्टिनेज (pectinase) का उपयोग होता है।
उपरोक्त में से सही कथन हैं

A

I, II, III तथा IV

B

I, II तथा III

C

II, III तथा IV

D

III तथा IV

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


बेकिंग एवं एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों में प्रयुक्त यीस्ट एक यूकैरियोटिक कवक है। स्ट्रेप्टोकाइनेज एन्जाइम हीमोलॉयटिक जीवाणु स्ट्रेप्टोकोकस से प्राप्त किया जाता है एवं क्लॉट बस्टर के रूप में कार्य करने हेतु आनुवंशिक रूप से रूपान्तरित किया जाता है। लाइपेज वसा में घुलित एन्जाइम है, जो केण्डिडा लिपोलाइटिका एंव जियोट्राइकम केण्डिडम से प्राप्त होता है। ये कपड़ों से तेलीय धब्बों को हटाने हेतु अपमार्जक मैं मिलाए जाते हैं। प्रोटिएज व्यापारिक रूप से बैसिलस प्रजाति, एस्पर्जिलस नाइगर एवं बाइसोक्लेमाइस फ्लेवा से प्राप्त होता है, जो फलों के रस को साफ करने में प्रयुक्त होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions