Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों को पढ़िए।
I. सूक्ष्मनिर्देशन विधि में सूक्ष्म सुई या पिपेट द्वारा विजातीय DNA, पादप या जन्तु कोशिका के केन्द्रक में सीधे ही निवेशित किया जाता है।
II. सूक्ष्मनिर्देशन विधि युग्मकों, अण्डाणुओं तथा भ्रूण में प्रयुक्त होती है।
III. वैद्युतछिद्रण या इलेक्ट्रोफोरेशन में लाइसोजाइम या कैल्शियम क्लोराइड के द्वारा पोषद् कोशिका की कोशिका झिल्ली में अस्थायी छिद्र निर्माण होता है।
IV. रासायनिक माध्यित जीन स्थानान्तरण विधि में, कुछ रसायन - जैसे-Ca, विजातीय DNA को पोषद् कोशिका में प्रवेश कराने में सहायक होते हैं।
उपरोक्त कथनों में से सही कथन हैं
A. I तथा II
B.I, II तथा IV
C. II, III तथा IV
D. I, II, III तथा IV

A

I तथा II

B

I, II तथा IV

C

II, III तथा IV

D

I, II, III तथा IV

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सूक्ष्मनिर्देशन (microinfection) में DNA सीधे ही पादप कोशिका में निवेशित कर दिया जाता है। यह जीन स्थानान्तरण विधि अण्डाणु, प्राक् भ्रूण (early embryo) जैसी बड़ी जन्तु कोशिकाओं हेतु भी प्रयुक्त होती है।
इलेक्ट्रोफोरेशन (electroporation) में उच्च विभवान्तर की तरंग का उपयोग कर कोशिका झिल्ली में अस्थाई छिद्रों का निर्माण किया जाता है, जिसके द्वारा विजातीय DNA का पोषद् कोशिका में स्थानान्तरण हो जाता। है। इसमें कोशिकाएँ DNA युक्त विलयन में रखी जाती हैं तथा वैद्युत झटके के कारण कोशिका झिल्ली में छिद्रों का निर्माण होता है।
रसायन माध्यित जीन स्थानान्तरण में पॉलीइथोलिन ग्लाइकॉल (PEG) तथा डेक्सट्रॉन सल्फेट जैसे रसायन DNA का पादप जीवद्रव्य में अन्तर्ग्रहण कराते हैं। संवर्धित कोशिकाओं में DNA स्थानान्तरण हेतु CaPO4 भी प्रयुक्त होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions