Doubtnut Promotions Sticky

मानव लसीकाणु में डी. एन. ए. के एक टुकड़े के निवेशन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा वेक्टर सामान्यतः प्रयुक्त किया जाता है?

A

λ-फैज

B

π-प्लाज्मिड

C

रेट्रोवाइरस (पश्च वाइरस)

D

pBR 322

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


सामान्यतया रेट्रोवाइरस (पश्च विषाणु) का उपयोग मानव लसीकाणु में DNA के टुकड़े के निवेशन के लिए वाहक के रूप में प्रयुक्त होता है। इनका उपयोग जीन उपचार में विकृत जीन को वाँछित क्रियात्मक जीन से बदलने हेतु वाहक के रूप में किया जाता है। उदाहरण गम्भीर संयुक्त प्रतिरक्षा न्यूनता रोग (Severe Combined Immunodeficiency Disease or SCID) X-गुणसूत्र पर उपस्थित एक जीन, जो एन्जाइम एडीनोसीन डीएमीनेज के संश्लेषण हेतु उत्तरदायी होता है, में उत्परिवर्तन के कारण होता है। इसके उपचार हेतु जीन उपचार में रोगी के अस्थिमज्जा से लसीकाणु को पृथक् कर उनका संवर्धन (culture) किया जाता है। तत्पश्चात् उनमें सामान्य क्रियाशील ADA के cDNA को रेट्रोवाइरस । वाहक की सहायता से लसीकाणु में स्थानान्तरित कर, उन्हें पुनः रोगी के अस्थि मज्जा में अन्त:क्षेपित कर दिया जाता है। λ-फैज (λ-Phage) के द्वारा 23 Kb लम्बाई के DNA के टुकड़ों की क्लोनिंग की जाती है। Ti-प्लाज्मिड का उपयोग पादपों हेतु किया जाता है। pBR- 322 एक कृत्रिम क्लोनिंग वाहक हैं, जिसका प्रयोग मुख्यतया जीवाणुओं हेतु किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions