किस रोग में मच्छर द्वारा संचरित रोगाणु के कारण लसिका वाहिनियों में चिरकाली शोथ उतपन्न होता है ?

A

रिंगवर्म रोग

B

ऐस्केरिऐसिस

C

एलिफैन्टिऐसिस

D

अमीबिऐसिस

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


एलिफैन्टिएसिस या हाथीपाँव एक हैल्मिन्थीज जनित रोग है, जो वुचेरेरिया बैन्क्रोफ्टी द्वारा होता है। यह रोग मादा क्युलेक्स मच्छर द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे में संचारित किया जाता है। ये कृमि लसीका तन्त्र में रहते हैं।
ऐस्कैरिएसिस एस्केरिस लुम्बीकोइड्स द्वारा होता है। यह मानव की छोटी आँत में अन्तःपरजीवी होता है।
अमीबिएसिस प्रोटोजोआ एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका द्वारा होता है। यह मानव की बड़ी आंत में रहता है।
दाद एक प्रकार का कवकजनित त्वचा रोग है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions