Doubtnut Promotions Sticky

क्रमागत उन्नति के लिए भ्रूणीय प्रमाण का प्रस्ताव किसने दिया था?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सर्वप्रथम क्रमागत उन्नति या उद्विकास (Evolution) हेतु भ्रूणीय प्रमाण का प्रस्ताव, कार्ल अर्नस्ट वॉन बेयर ने दिया था। इनके अनुसार, प्रत्येक जीव अपने भ्रूणीय परिवर्धन काल में उन सभी प्रावस्थाओं से गुजरता है, जिन प्रावस्थाओं से गुजरकर उसके पूर्वजों का निर्माण हुआ होगा। इन्हीं भ्रूणीय तथ्यों का अध्ययन करने के बाद वॉन बेयर (Von Baer) ने सन् 1828 में कुछ सिद्धान्त दिए, जो निम्नलिखित हैं
जन्तु के भ्रूण में विशिष्ट लक्षणों (Specific characters) से पहले इसके वे सामान्य लक्षण दिखते हैं, जो इससे मिलती जुलती निम्नवर्गीय जातियों में उपस्थित होते हैं।
सामान्य लक्षणों में पहले अधिक सामान्य और बाद में कम सामान्य तथा अन्त में विशिष्ट लक्षणों का विकास होता है।
भ्रूणीय परिवर्धन के दौरान जन्तु में मिलती-जुलती जातियों के लक्षणों से क्रमशः भिन्न होते जाने का गुण पाया जाता है। किसी जन्तु की भ्रूणीय या युवा प्रावस्थाएँ इससे मिलती जुलती निम्नवर्गीय जातियों की भ्रूणीय प्रावस्थाओं के काफी समान होती हैं, न कि इनको. वयस्क प्रावस्था के। सन् 1866 में अर्नेस्ट हेकल (Ernst Haeckel) द्वारा इस नियम को बायोजेनेटिक नियम (Biogenetic law) कहा गया

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions