Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से गलत कथन पहचानिएँ!

A

जिर्कोनियम और हॉफनियम की समान त्रिज्याएँ क्रमश: 160 pm और 159 pm, लैन्थेनॉइड आकुंचन के परिणामस्वरूप होते हैं।

B

लैन्थेनॉइड केवल +3 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं।

C

f0 प्रकार और f14 प्रकार के अतिरिक्त अन्य सभी लैन्थेनॉइड आयन अनुचुम्बकीय होते हैं।

D

लैन्थेनम से ल्यूटीशियम तक परमाणु एवं आयनिक त्रिज्याओं में कमी लैन्थेनॉइड आंकुचन कहलाता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


लैन्थेनॉइड सामान्यतया + 3 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाते हैं परन्तु कुछ लैन्थेनॉइड + 2 व +4 ऑक्सीकरण अवस्था भी प्रदर्शित करते हैं। लैन्थेनॉइड तत्वों की स्थायी ऑक्सीकरण अवस्था + 3 होती है परन्तु ये तत्व + 3 ऑक्सीकरण अवस्था में 6s से दो एवं 4 या 5d से एक इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं जिससे कुछ लैन्थेनॉइड तत्व f0,f7 एवं f14 विन्यास के स्थायित्व के कारण + 2 व+ 4 ऑक्सीजन अवस्थाएँ भी दर्शाते हैं। इन्हें असंगत ऑक्सीकरण अवस्थाएँ कहते हैं। अतः कथन (b) गलत है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions