Doubtnut Promotions Sticky

महाध्वंस (होलोकॉस्ट) पर टिप्पणी करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

नात्सी सत्ता के आखिरी वर्षों में जाकर जर्मनी में नात्सियों के अत्याचार की थोड़ी बहुत खबरें बाहर पहुँचने लगीं। लेकिन युद्ध के समाप्त होने के बाद ही दुनिया को यहूदियों तथा अन्य लोगों पर होने वाली भयावहता की असली तसवीर का पता चला। कई यहूदियों ने डायरी या नोटबुक में अपने अनुभव लिखकर सुरक्षित जगहों पर छुपा दिया था। उन्हें शायद भरोसा था कि उनके मरने के बाद कभी न कभी दुनिया को असलियत मालूम होगी। जब नात्सी नेतृत्व को लगने लगा कि वे युद्ध हारने वाले हैं तो अपने कार्यकर्ताओं में पेट्रोल बँटवा दिया ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न