Doubtnut Promotions Sticky

हमें स्वतन्त्र हुए 15 वर्ष ही हुए थे कि पड़ोसी चीन ने हमारी पीठ में छुरा भोंक दिया। उत्तरी सीमा की सफेद बर्फीली चोटियाँ शहीदों के खून से सनकर लाल हो गई। हजारों माँओं की गोदें सूनी हुई, हजारों की माँग का सिन्दूर पुंछ गया और लाखों अभागे बच्चे पिता के प्यार से वंचित हो गए। गणतन्त्र दिवस निकट आ रहा था। देश का हौसला पस्त था। कोई उमंग नहीं रह गई थी पर्व मनाने की। तब यह सोचा गया कि जानी-मानी फिल्मी हस्तियाँ आयोजन में शामिल हों तो भीड़ उमड़ेगी। वहाँ कोई ऐसा गीत प्रस्तुत हो, जो लोगों के दिलों को छूकर उन्हें झकझौर सके। चुनौती फिल्म जगत् तक पहुँची। एक नौजवान गीतकार प्रदीप ने चुनौती स्वीकारने का मन बनाया और गीत लिखना शुरू किया। लेकिन सुर और स्वर के बिना गीत का क्या। प्रदीप संगीत निर्देशक सी. रामचन्द्र के पास पहुँचे। उन्हें गीत पसन्द आया और रक्षा मन्त्रालय को सूचना दे दी गई। 26 जनवरी का शुभ दिन आया। लाखों की भीड़ बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही थी। तब तक जो धुन बज रही थी, वह हटी और थोड़ी देर शान्ति रही। तभी उस शान्ति को चीरता हुआ लता मंगेशकर का वेदना और चनौती भरा स्वर सनाई पडा-"ऐ मेरे वेतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी।" समय जैसे थम गया। सभी के मन एक ही भाव, एक ही रस में डूब गए। गीत समाप्त हुआ तो लगभग दो लाख लोग सिसक रहे थे। आँसू थे कि थमते ही न थे।
'उमड़ना' क्रिया का कौन-सा प्रयोग ठीक नहीं है?

A

दूध उमड़ने लगा

B

आँसू उमड़ चले

C

भीड़ उमड़ पड़ी

D

नदी उमड़ आई

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


दूध के साथ .उबलना. क्रिया का प्रयोग व्याकरणिक दृष्टि से शुद्धता प्रदान करता है।

|