Doubtnut Promotions Sticky

यह तो आप जानते हैं कि पृथ्वी प्रारम्भ में आग का गोला थी | मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि ऐसी आग में मुझ पानी का जन्म कैसे हुआ | लगता यह है कि हमारी पृथ्वी ज्यों-ज्यों ठण्डी होती गई तो उसमें मौजूद गैसों में क्रियाएँ हुई | हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक क्रियाओं से मेरा जन्म हुआ है | इन दोनों ने अपना अस्तित्व मिटाकर मुझे बनाया | पहले मैं पृथ्वी के ऊपर भाप रूप में ही था | फिर जाने क्या हुआ कि मैं ठोस बर्फ बन गया | कल्पना करो चारों ओर बर्फ ही बर्फ | जब सूर्य की किरणें हम पर पड़ती तो चारों ओर सौंदर्य बिखर पड़ता | लाखों वर्षों तक इस रूप में रहने के बाद मैं फिसलने लगा क्योंकि बर्फ के ही दबाव से निचली परत पिघलने लगी थी | फिसलकर हम पहुँचे सागर में | वहाँ की तो बात ही निराली थी | वहाँ अब तक हमसे पहले पहुँचे पानी में छोटे-छोटे जीव तैरने लगे थे | घोंघे, मछलियाँ और कछुवे भी | धीरे-धीरे सृष्टि का विस्तार हुआ | जल के बाद स्थल में जीव बनने लगे और आज आप उसी श्रृंखला के अंग हैं और अपने को मनुष्य कहते हैं |
यह आत्मकथा किसकी है ?

A

बर्फ की

B

पानी की

C

मनुष्य की

D

पृथ्वी की

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


गद्यांश में दिया गया अंश पानी की आत्मकथा से संबंधित है |

|