Doubtnut Promotions Sticky

क्या पौधों में उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता है ? उदाहरण सहित उत्तर लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों में प्रायः जल, प्रकाश, ऊष्मा, स्पर्श, रासायनिक पदार्थों आदि उद्दीपकों से प्राप्त सूचनाओं के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता होती है। ये सूचनायें पौधों में उपस्थित विशेष रसायनों के रूप में स्थानान्तरित होती हैं, जिन्हें पादप हॉर्मोन कहते हैं। इन रसायनों द्वारा पौधों में स्टोमेटा का खुलना या बंद होना, पत्तियों का गिरना, कोशिकाओं में विभाजन दर का बढ़ना, उनकी लम्बाई में वृद्धि, कलिकाओं की वृद्धि, फूलों का खिलना, फलों का पकना आदि होता है। उदाहरण-पौधों में तने के शीर्ष भाग पर पाया जाने वाला हॉर्मोन “ऑक्सिन” कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है। पौधों में एक अन्य हॉर्मोन साइटोकानिन कोशिकाओं के विभाजन को प्रेरित करता है। यह फलों एवं बीजों में । अधिक मात्रा में पाया जाता है। उपरोका उदाहरणों से सिद्ध होता है कि पौधों में उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions