Doubtnut Promotions Sticky

एककोशिकीय एवं बहुकोशिकीय जीवों के जनन पद्धति में क्या अंतर है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एककोशिकीय एवं बहुकोशिकीय जीवों के जनन पद्धति में अंतर एककोशिकीय जीवों के जनन पद्धति में एक ही जीव की आवश्यकता होती है तथा इसमें जनन क्रिया के लिये जनन अंग आवश्यक नहीं होते हैं। एककोशिकीय जीवों में जनन अलैंगिक होता है। एक कोशिकीय जीवों में जनन पद्धति मुख्यतः विखण्डन, मुकुलन, बीजाणु निर्माण तथा पुनरुद्धभवन द्वारा होता है। उदाहरण जीवाणु, यीस्ट, अमीबा, हाइड्रा, चपटे कृमि, म्यूकर, मलेरिया परजीवी, राइजोपस, बैक्टीरिया, प्लेनेरिया आदि में प्रजनन।
बहुकोशिकीय जीवों में लैंगिक जनन होता है। बहु कोशिकीय जीवों के प्रजनन पद्धति में नर तथा मादा दो जीव की आवश्यकता होती है। इस पद्धति में प्रजनन के लिये नर जनन अंग व मादा जनन अंग की सक्रिय भूमिका होती है। इसमें नर तथा मादा युग्मक (शुक्राणु तथा अण्डाणु) मिलकर संयुग्मन निषेचन द्वारा युग्मनज बनाता है तथा युग्मनज से भ्रूण बनता है और भ्रूण से अपने ही समान लक्षणों वाला जीव उत्पन्न होता है। इस प्रकार एककोशिकीय जीवों और बहुकोशिकीय जीवों के जनन क्रिया में अंतर होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions