क्या सभी पौधों में बीज होते हैं ? ऐसे पौधे जिनमें बीज नहीं बनते उनके नए संतति कैसे बनते होंगे?
नहीं, सभी पौधों में बीज नहीं होते हैं। ऐसे पौधे जिनमें बीज नहीं बनते उनके नए संतति (नए पौधे) वर्धी प्रजनन विधि द्वारा बनते हैं। इस विधि द्वारा नए संतति (नए पौधे) बिना बीज के उत्पन्न किया जाता है। पौधों के वर्धी प्रजनन विधियाँ निम्न हैं -
(1) स्तरीकरण दाब कलम-पौधों या वृक्षों पर शाखाओं के उत्पन्न होने के पश्चात् उस भाग को काटकर नए पौधों को तैयार करने की विधि को दाब कलम/स्तरीकरण कहते हैं।
(2) कलम लगाना-पौधों में जड़, मूलवृन्त, तना या पत्ती का भाग जिसे यदि काटकर अनुकूल माध्यम से एवं उपयुक्त वातावरण में लगा दिया जाय तो वह नई जड़ें व कलिकाएँ उत्पन्न करके पैतृक पौधे के समान पौधा बन जाता है। वह कलमी पौधा व प्रक्रिया कलम लगाना कहलाता है। उदाहरण-गुलाब की कलम लगाना।
(3) दाब कलम-कुछ पौधों जैसे-स्ट्राबेरी, ब्लैक बेरी, रैस्पबेरी आदि में स्वत: नये पौधे निकलते हैं। इनमें दाब कलम द्वारा प्रवर्धन आसान व सस्ती होती है। दाब कलम द्वारा सेब, अमरूद आदि में व्यावसायिक स्तर पर प्रबंधन किया जाता है।
(4) गूंटी लगाना-दाब कलम की विधियों में गूंटी काफी प्रचलित विधि है, इसमें वृक्षों/पौधों की ऊपरी शाखाओं में जड़ उत्पन्न कर नये पौधे तैयार किये जाते हैं। इसके लिये उपयुक्त शाखा की ऊपरी छाल अलग कर उसमें मांस, घास व जड़ें उत्पन्न करने में सहायक रसायन से उपचार कर पॉलिथीन पट्टी व सुतली से बाँध देते हैं। कुछ समय बाद इस स्थान पर जड़े उत्पन्न होने लगती हैं इसके बाद इसे मुख्य पौधे की शाखा से अलग कर लेते हैं। इस तरह नया पौधा तैयार हो जाता है।
(5) उपरोपण-इसमें पौधे के किसी एक भाग को दूसरे पौधे पर इस प्रकार प्रत्यारोपण कर दिया जाता है कि दोनों एक साथ जुड़कर एक पौधे की भाँति वृद्धि करें। सामान्यतः उपरोपण में एक पौधे के मूलमंत्र व दूसरे पौधों के प्ररोह तंत्र के अंग आपस में मिलकर नया पौधा विकसित कर लेते हैं। इसे उपरोपण या कलम बन्ध कहते हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - जैविक प्रक्रियाएँ - प्रजनन, वृद्धि और परिवर्धनEXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न10videos
जैविक प्रक्रियाएँ - प्रजनन, वृद्धि और परिवर्धन
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - जैविक प्रक्रियाएँ - नियंत्रण एवं समन्वय EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न12videos
जैविक प्रक्रियाएँ - नियंत्रण एवं समन्वय
- BOOK - NAVBODHCHAPTER - जैविक प्रक्रियाएँ -पोषण ,परिवहन ,श्वसन एवं उत्सर्जन EXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न38videos
जैविक प्रक्रियाएँ -पोषण ,परिवहन ,श्वसन एवं उत्सर्जन
Similar Questions
मनुष्य में जनन कोशिकाएँ कहाँ बनती हैं ? सचित्र समझाइए।
53:08View Solutionजैविक क्रियाओं को नियंत्रित करने वाले रसायन क्या कहलाते हैं ?
01:07View Solutionपोषण का क्या अर्थ है ?
50:40View Solutionभ्रूण, बीज
47:33View SolutionX-अक्ष में सभी बिन्दु में होंगे |
34:15View Solutionआँकड़े क्या होते हैं ?
01:15View Solutionबीज प्रकीर्णन
01:29:06View Solutionजानें पौधों में परिवहन कैसे होता हैं
51:18View Solutionव्यंजको से जान-पहचान |व्यंजक किस प्रकार बनते हैं ?
View Solutionबीज|फल
View Solutionबीज
15:56View Solutionनिम्नांकित में किसमें नए पदार्थ बनते हैं?
52:53View Solutionमटर के बीज में दो बीजपत्र होते हैं। अतः इसे ....... कहते हैं।
02:37View Solutionअक्षांश और देशांतर क्या होते हैं सिर्फ 10 Minute में !!
31:15View Solutionबीज |OMR
01:31:24View SolutionStatement/ कथन : All plants are flowers./ सभी पौधे फूल है | No flower is blue./ कोई भी फूल नीला नहीं है | Conclusion/ निष्कर्ष: I.Some plants are blue./ कुछ पौधे नीले हैं | II. Those plants that are not flowers are blue./ वे पौधे जो फूल नहीं हैं, नीले हैं |
01:33:16View Solution