वृद्धि और परिवर्धन से आप क्या समझते हैं ? संक्षिप्त विवरण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वृद्धि -प्रजनन द्वारा उत्पन्न नवजात सन्तति धीरे-धीरे कुछ परिवर्तनों के परिणामस्वरूप वयस्क जीव में परिवर्तित हो जाता है। इन्हीं परिवर्तनों को, जिसके द्वारा नवजात सन्तति वयस्क जीव में बदल जाती है, वृद्धि कहते हैं। किसी जीव शरीर के भार, आकार एवं आयतन में परिवर्तन होता है, उसे वृद्धि कहते हैं।
मिलर के अनुसार "वृद्धि वह क्रिया है जिसके परिणाम स्वरूप जीव, जीवद्रव्यीय (Protoplasmic) एवं एपोप्लाज मेटिक पदार्थों के संश्लेषण द्वारा भार, आयतन, आकार एवं स्वरूप आदि का स्थायित्व या अनुक्रमणीय बढ़ाता या परिवर्तन करता है।"
परिवर्धन- जब वृद्धि एक निश्चित अनुपात में होती है तो परिवर्धन कहा जाता है। इसके अलग-अलग अंग बनते हैं। अंगों के बनने में आपके शरीर के कुछ हिस्से तेजी से बढ़ते हैं जबकि कुछ हिस्सों में वृद्धि या तो धीमी गति से चलती है या लगभग बंद हो चुकी होती है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions