Doubtnut Promotions Sticky

पॉलिथीन पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करती है?

Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य ने पेट्रोलियम से प्राप्त उत्पाद पॉलिथीन का ये सोचकर उपयोग करना शुरू किया कि इससे कम-से कम पेड़ तो नहीं करेंगे। चूँकि पॉलिथीन पर अधिकतर रसायनों का प्रभाव नहीं पड़ता। इस कारण पॉलिथीन का विघटन नहीं हो पाता है जिससे यह तेजी से पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता जा रहा है। पॉलिथीन विघटित न होने के कारण न केवल मानव जीवन बल्कि संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करता है। यदि इसे जलाकर नष्ट किया जाए तो CO2 और CO जैसी गैसें उत्पन्न होती है। पॉलिथीन के उपयोग से पानी, हवा, मिट्टी जैसे प्राकृतिक कारक प्रदूषित हो रहा है। अजैविक कारकों के साथ-साथ जैविक कारकों पर भी पॉलिथीन का दुष्प्रभाव पड़ता है। मनुष्य भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं है। इस प्रकार पॉलिथीन पर्यावरण को प्रभावित करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions