Doubtnut Promotions Sticky

सिद्ध कीजिए कि प्रतिबिंब की दूरी समतल दर्पण से उतनी ही होती है जितनी वस्तु की दूरी।

Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
चित्र में कोई वस्तु समतल दर्पण MM. से OB दूरी पर है। AN दर्पण पर अभिलम्ब है।
परावर्तन के नियमों के अनुसार प्रकाश की किरण OA दर्पण पर आपतित होती है और परावर्तन के पश्चात् AC दिशा में चली जाती है। प्रकाश की दूसरी किरण OB, जो दर्पण से अभिलंबित है, परावर्तन के पश्चात् उसी दिशा में वापस आ जाती है। इन दोनों परावर्तित किरणों CA व OB को दर्पण के पीछे की ओर बढ़ाने पर वे बिन्दु I पर मिलती हैं अर्थात् वस्तु 0 का आभासी प्रतिबिंब I पर बनता है।
चित्र के अनुसार,
यदि आपतन कोण OAN=i है,
BOA=i (एकान्तर कोण) ...(1)
और यदि परावर्तन कोण NAC=r है, तो BIA=r (संगत कोण) ...(2)
परावर्तन के नियमानुसार, i=r ...(3)
अत: समी (1), (2) व (3) से
Δ BOA और Δ BIA में
BOA=BIA (i=r)
OBA=IBA (अभिलंब द्वारा 90 बना)
AB = AB (उभयनिष्ठ भुजा)
OAB=IAB (त्रिभुज के अंत: कोणों का योग 180) (कोण-भुजा-कोण सर्वांगसमता प्रमेय) से Δ BOA और Δ BIA में OB = BI
अर्थात् प्रतिबिंब की दूरी समतल दर्पण से उतनी ही है जितनी वस्तु की दूरी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions