अंतःप्रद्रव्यी जालिका, राइबोसोम व गाल्गीकाय की रचना व कार्य लिखिये।

Text Solution
Verified by Experts

अंतः प्रद्रव्यी जालिका-प्लाज्मा झिल्ली व केन्द्रक के बीच में शाखित, झिल्लीदार, अनियमित नलिकाओं के जाल को अन्त:प्रद्रव्यी जालिका (एन्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम) कहते हैं। इन नलिकाओं में द्रव भरा होता है। इसलिए इनके द्वारा विभिन्न पदार्थों का परिवहन होता है, साथ ही ये कोशिका को यान्त्रिक सहारा भी प्रदान करती हैं।
(i) राइबोसोम–अन्त:प्रद्रव्यी जालिका की झिल्लियों की सतह से सटे हुए या फिर कोशिका द्रव्य में बिखरे हुए कण पाए जाते हैं, जिन्हें राइबोसोम कहते हैं। इन कणों का कार्य प्रोटीन का निर्माण करना है, इसलिए इन्हें प्रोटीन फैक्ट्री भी कहा जाता है।
(ii)गॉल्जीकाय-जन्तु कोशिका में यह रचना कई परतों में दिखाई देती है। इन्हें गॉल्जीकाय कहते हैं। इनका कार्य विभिन्न रासायनिक पदार्थों का स्राव करना है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions