Doubtnut Promotions Sticky

आप किसी अनियमित आकृति का क्षेत्रफल कैसे ज्ञात करेंगे। एक उदाहरण देकर समझाइये।

Text Solution
Verified by Experts

हम किसी अनियमित आकृति का क्षेत्रफल ग्राफ पेपर द्वारा ज्ञात करेंगे। अनियमित सतह वाली वस्तु पट्टी को ग्राफ पेपर पर रखते है। चित्रानुसार उसकी सीमा रेखा पेंसिल से खींचते है। अब सीमा के अंदर पुरे वर्गो की संख्या (X) ज्ञात करते है व सरणी में लिखते है। सीमा के अंदर उन वर्गो की संख्या ज्ञात कीजिये जो वर्गो को आधा या आधे से अधिक घेरते है। (Y) उस वर्ग को छोड़ देते है जो आधे से कम है। उपरोक्त विधि से प्राप्त वर्गो की कुल संख्या (X+Y) ही पत्ती का क्षेत्रफल का लगभग मान होगा तथा इसका मात्रक वर्ग सेंटीमीटर होगा।
ocr_image
ocr_image

|