Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक विश्व में चरवाहे पर एक टिप्पणी लिखें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

आपने हाईवे से जाते हुए या फिर शहर की सीमा से बाहर चरवाहों को अपनी भेड़ बकरियों के झुंड के साथ जरूर देखा होगा। ऐसे लोगों का जीवन घुमंतू होता है यानि ये कहीं भी टिककर नहीं रहते हैं। भारत में और दुनिया के कई देशों में चरवाहों के कई समुदाय आज भी रहते हैं। मवेशी पालना और दूध, मीट, खाल और ऊन बेचना इनका मुख्य पेशा होता है। लेकिन जब भी हम इतिहास पढ़ते हैं तो राजा और योद्धाओं के अलावा हम किसानों, व्यापारियों, दस्तकारों, आदि के बारे में पढ़ते हैं। चरवाहों के बारे में बहुत कम ही बताया जाता है। इस अध्याय में आप भारत और अफ्रिका के चरवाहों के बारे में पढ़ेंगे। उपनिवेशी शासन के बाद चरवाहों का जीवन पूरी तरह से बदल गया। इस अध्याय में आप देखेंगे कि उपनिवेशी शासन शुरु होने के बाद चरवाहों को किन समस्याओं से जूझना पड़ा और बदलते समय के अनुसार उनमें क्या बदलाव हुए।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न