Doubtnut Promotions Sticky

इटली के एकीकरण में मुख्यमंत्री कैवर की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

इटली के राजनीतिक मंच पर कैमिलो बेन्सो, काउंट ऑफ़ कैवोर (Camillo Benso, Count of Cavour) के पदार्पण से एकीकरण आन्दोलन में एक नया मोड़ आया | इटली को ऑस्ट्रिया की अधीनता से मुक्त करना काउंट कबूर की नीति थी | वह इटली के एकीकरण (Unification of Italy) को पिडमांट-सार्डिनिया (Piedmont-Sardinia) के नेतृत्व में पूरा करना चाहता था | उसने अपनी कूटनीति से इटली के प्रश्न को यूरोपीय अभिरुचि का प्रश्न बना दिया | उसका विश्वास था कि ऑस्ट्रिया के प्रभाव को समाप्त करने के लिए इटली को किसी यूरोपीय शक्ति से मित्रता करनी होगी| उस समय फ्रांस ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध इटली को सैनिक सहायता देने का वचन दिया| शीघ्र ही इटली और ऑस्ट्रिया के बीच युद्ध प्रारंभ हो गया| प्रारंभ में पिडमांट और फ्रांस की विजय हुई | इटली में क्रांति की लहर चल पड़ी| टस्कनी, मोडेना और पारमा की जनता ने अपने शासकों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया | इस समय नेपोलियन तृतीय ने ऑस्ट्रिया से विराम संधि कर ली| ऑस्ट्रिया-सार्डिनिया युद्ध (Austrian Sardinia War) का एक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि इससे इटली के एकीकरण (Unification of Italy) आन्दोलन को बल मिला| युद्ध-काल में ही मध्य इटली के राज्यों में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल हो चुकी थी | टस्कनी, पार्मा और मोडेना की जनता ने विद्रोह कर दिया और वहाँ के राजाओं को देश छोड़कर भागना पड़ा| इन राज्यों ने सार्डिनीया के साथ मिलने का निर्णय लिया|

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions