Doubtnut Promotions Sticky

इस्ट इंडिया कम्पनी ने नील की खेती में दिलचस्पी क्यों दिखाई ?

Text Solution
Verified by Experts

18वी शताब्दी के शुरू में ब्रीटेन में औघोगिकीकरण के शुरू होने से कपास के उत्पाद के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। जिससे कपड़ों का भी उत्पादन बढ़ने लगा। अतः कपड़ों की रंगाई के लिए भारतीय नील की मांग में भारी बढ़ोत्तरी हो गयी। इसी बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका से ब्रिटेन पहुचनेवाले नील की आपूर्ति अचानक बंद हो गयी। जिससे के रंगरेज परेशान हो गये। वे नील के लिए अन्य स्रोतों की तलाश में लग गये। जब यूरोप में भारतीय नील की माँग बढ़ती गयी, ईस्ट इंडिया कंपनी की नील की खेती में दिलचस्पी बढ़ने लगी। कंपनी भारत में नील के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मार्ग प्रशस्त करने लगी, ताकि नील के व्यापार से भारी मुनाफा कमाया जा सके। बंगाल में उत्पादित नील उत्तम कोटि का होता था। जिसकी माँग यूरोप के बाजार में सर्वाधिक थी

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions