Doubtnut Promotions Sticky

उन्नीसवीं सदी में राष्ट्र किस प्रकार विकसित हुए?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

उन्नीसवीं सदी में राष्ट्रीय निम्नलिखित प्रकार से विकसित हुए- (i) जर्मनी- 19वीं सदी के मध्य में मध्यवर्गीय या उदारवादी जर्मन लोगों में राष्ट्रवादी की भावनाएं काफी व्यापक थी। इसका परिणाम यह हुआ कि 1848 जर्मन महासंघ के विभिन्न इलाकों को एक निर्वाचित सदन द्वारा शासित राष्ट्र-राज्य बनाने का प्रयास किया गया था। परंतु राष्ट्रवादियों की यह पहल सेना द्वारा दबा दी गई। इसके बाद प्रशा ने राष्ट्रीय एकीकरण के आंदोलन का नेतृत्व किया। इस प्रक्रिया की शुरुआत प्रशा के मुख्यमंत्री ऑटो वान विस्मार्क द्वारा मानी गई। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए उसने प्रशा की सेना और नौकरशाही की मदद ली। प्रशा ने सात वर्षों में आस्ट्रिया, डेनमार्क और फ़्रांस से तीनों युद्ध में जीत हासिल की और एकीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया। जनवरी 1871 मे वर्साय में होने वाले समारोह में प्रशा के राजा विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित किया गया और इस नए जर्मनी राज्य में नई मुद्रा, बैंकिंग और न्यायिक व्यवस्था लागू की गई। (ii) इटली- जर्मनी की तरह ही इटली में भी राजनितिक विखंडन का एक लम्बा इतिहास था। इटली अनेक वंशानुगत राज्यों तथा बहु-राष्ट्रीय हेस्बर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था। इटली कई राज्यों में विभाजित था। इटली पर हाब्सबर्गों, पोप और बूर्बों के राजाओं के अधीन था। केवल एक-सार्डिनिया पीडमॉण्‍ड ने इतालवी राजघराने का शासन था। 1880 के दशक में ज्युसेपे मेत्सिनी ने एकीकृत इतावली गणराज्य में एक सुविचारित कार्यक्रम प्रस्तुत करने की कोशिश की। इसके लिए उसने एक गुप्त संगठन भी बनाया। 1831 और 1848 में क्रांतिकारी विद्रोह की असफ़लतों से युद्ध के ज़रिये राज्यों को जोड़ने की ज़िम्मेदारी सार्डिनिया पीडमॉण्‍ड के ऊपर आई। मंत्री प्रमुख कावूर, जिसने इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आंदोलनों का नेतृत्व किया न तो वह क्रांतिकारी था और न ही जनतंत्र में विश्‍वास रखने वाला था। 1859 में सार्डिनिया पीडमॉण्‍ड ने एक चतुर कूटनीतिक संधि, जिसमे कावूर का हाथ था द्वारा ऑस्ट्रियाई बलो को हारने में कामियाबी पाई। 1860 में उन्होंने दक्षिण इटली और दो सिसलियों के राज्य में प्रवेश किया और स्पेनी शासकों को वहाँ से हटाने के लिए किसानों का समर्थन पाया। 1861 में इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न