Doubtnut Promotions Sticky

मसाई समुदाय में अमीर और गरीब का भेद क्यों बढ़ने लगा |

लिखित उत्तर
Verified by Experts

अंग्रेजों ने मसाई समाज पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाये। मसाई के अलग अलग समूहों के मुखिया नियुक्त किये गये। अब हमले और युद्ध पर कई पाबंदियाँ लगा दी गईं। इससे वरिष्ठों और योद्धाओं के बीच के सत्ता का समीकरण खराब हो गया। सरकार द्वारा नियुक्त मुखिया कुछ समय बीतने पर अच्छी खासी संपत्ति बना लेता था। इस धन से वह पशु, जमीन और अन्य सामान खरीद सकता था। वह अब जरूरत पड़ने पर कर्ज भी देता था। उनमें से कई लोग शहरों में रहने लगे और व्यापार करने लगे। इस तरह से मुखिया बहुत शक्तिशाली बन गया। गरीब चरवाहों के पास इतने संसाधन नहीं थे कि बुरा वक्त निकाल पाएँ। उनमें से कई को रोजी रोटी की तलाश में शहर की ओर पलायन करना पड़ता था। अधिकतर को छोटे मोटे काम ही मिल पाते थे। कुछ किस्मतवालों को सड़क या भवन निर्माण में नियमित काम मिल पाता था। इस तरह से मसाई समुदाय में अमीर और गरीब का भेद बढ़ने लगा।

|