Doubtnut Promotions Sticky

गांधी जी के द्वारा आयोजित किए गए तीनों सत्याग्रह की विवेचना कीजिए?

Text Solution
Verified by Experts

1917 में चंपारण में किसान आंदोलन - गांधीजी का भारत में प्रथम सत्याग्रह चंपारण में संपन्न हुआ, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को गांधी जैसा जन-नेता प्रदान किया। चंपारण के नीलहों का मामला 19वीं शताब्दी से चला आ रहा था। तिनकठिया पद्धति के अंतर्गत कृषकों को 3/20वें हिस्से पर नील की खेती अनिवार्य रूप से करनी होती थी। लेकिन जब रासायनिक रंगों की खोज कर ली गई तब नील की खेती अनावश्यक हो गई। लेकिन अंग्रेज़ों ने किसानों का शोषण करने के लिये उन्हें नील अनुबंध से मुक्त करने के एवज में लगान व गैर-कानूनी करों की दरों में अत्यधिक वृद्धि कर दी। इसी शोषण से मुक्ति पाने के लिये 1917 में चंपारण के आंदोलनकारी राजकुमार शुक्ल ने गांधीजी को चंपारण बुलाने का फैसला किया। ब्रिटिश सरकार ने चंपारण मामले की जाँच के लिये आयोग गठित किया, जिसमें गांधीजी को भी सदस्यता प्रदान की गई। गांधीजी के पास आठ सौ किसानों के बयान दर्ज थे, जिसके आधार गांधीजी ने तिनकठिया पद्धति को समाप्त करने तथा किसानों से की गई अवैध वसूली के बदले में क्षतिपूर्ति की बात रखी। बागान मालिक अवैध वसूली का 25 फीसदी वापस करने को तैयार हो गए तथा 10 वर्षों के भीतर ही उन्होंने चंपारण भी छोड़ दिया। इस प्रकार चंपारण सत्याग्रह ने गांधी को जनता के मध्य पहुँचा दिया तथा उन्होंने जनता की मांगों व तकलीफों को जानकर ब्रिटिश सरकार के समक्ष मज़बूती से जनता के पक्ष को रखने का कार्य किया। इसके अलावा गांधीजी की सत्याग्रह व शांतिपूर्ण विरोध की रणनीति ने भी गांधी को जनमानस के निकट पहुँचा दिया। फलस्वरूप राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी जन-नेता के रूप में स्थापित हो गए। 1918 में खेड़ा का किसान आंदोलन - बिहार के चम्पारण के बाद 1918 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ गुजरात के खेड़ा में सबसे बड़ा किसान आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी सरदार वल्लभभाई पटेल का राजनीति में आना। तब गांधीजी ने गांववालों से भरवाए थे प्रतिज्ञा पत्र। साल 1918 में मोहनदास करमचंद गांधी अहमदाबाद में मिल मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे थे। - उन्हें सूचना मिली कि खेड़ा के किसान भारी संकट में हैं। फसलें नष्ट हो गई हैं। फिर भी उनसे कर वसूली की जा रही है। - विठ्‌ठलभाई पटेल और गांधीजी ने जांच कराई तो पता चला कि किसानों की मांगें सही हैं। - नियम के मुताबिक, उन्हें पूर्ण कर माफी मिलनी चाहिए। गांधीजी ने फौरन खेड़ा जाने का फैसला किया। - वहां पहुंचकर पता चला कि पूरे जिले की फसल बर्बाद हो गई है। पर अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं हैं। - तब गांधीजी ने किसानों को सत्याग्रह की सलाह दी। साथ ही लोगों से कार्यकर्ता बनने की अपील भी की। - युवा वकील वल्लभभाई और इंदूलाल याज्ञिक सहित कई लोग आगे आए। गांधीजी ने नडियाद में ही खेड़ा सत्याग्रह की घोषणा कर दी। 1918 में अहमदाबाद के मिल मजदूरों का आंदोलन - सन 1918 में अहमदाबाद की एक सूती कपड़ा मिल के मजदूरों ने 21दिन की हड़तल की थी। यही अहमदाबाद मिल हड़ताल के नाम से प्रसिद्ध है। 1917में चम्पारण सत्याग्रह की सफलता के बाद गांधीजी का दूसरा सफल सत्याग्रह, 1918 अहमदाबाद मिल मजदूरो की हड़ताल का नेतृत्व था। सन् 1917 में अहमदाबाद में प्लेग की बीमारी फैलने के कारण मिल कर्मचारियों को प्लेग बोनस दिया जाता था। सन् 1918 में मिल मालिकों ने बोनस समाप्त करने की घोषणा कर दी, जिसका मिल मजदूरों ने विरोध किया। गांधी जी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मिल मजदूरों को शांतिपूर्वक, अहिंसात्मक हड़ताल पर चले जाने एवं 35% बोनस की मांग करने को कहा परन्तु मजदूर 50% भत्ते की मांग कर रहे थे। गांधी जी ने मजदूरों के समर्थन में भूख हड़ताल(अनशन ) करने का फैसला किया। हड़ताल को देखते हुए मिल मालिक 20% भत्ता देने को राजी हो गए। गांधी जी के समर्थन से मजदूरों में उत्साह बढ गया और आंदोलन अधिक सक्रिय हो गया। इस आन्दोलन में अंबालाल साराभाई की बहन अनुसूइया बेन ने गांधी जी का साथ दिया और एक दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन भी किया। मजबूर होकर मिल मालिक मजदूरों से समझौता करने के लिए तैयार हो गए। सारा मामला एक ट्रिब्यूनल को सौंप दिया गया । ट्रिब्यूनल ने सारे मामले को देखते हुए हुए मजदूरों को 35% भत्ता देने की घोषणा कर दी जिससे हड़ताल समाप्त हो गई। यह गांधी जी का भारत में दूसरा सफल आंदोलन था। इस आंदोलन में गांधी जी ने पहली बार भूख हड़ताल (अनशन ) की थी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions