Doubtnut Promotions Sticky

चंपारण आंदोलन के क्या परिणाम रहे?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

चंपारण आंदोलन के निम्नलिखित परिणाम - 1. किसानों को तीनकठिया व्यवस्था/नीलहे साहब एवं दमनकारी ब्रिटिश कृषि नीतियों से छुटकारा मिला – किसान अब नील की खेती के लिए बाध्य नहीं था। अब किसान अपनी इच्छा अनुसार नगदी - फसलों की कृषि को करने के लिए स्वतंत्र था। 2. विकास की प्रारंभिक पहल - इस आंदोलन के दौरान गांधी जी भारतीयों को यह समझाने में सफल हुए। कि स्वच्छता स्वतंत्रता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही चंपारण में पाठशाला, चिकित्सालय, खादी संस्था, आश्रम भी स्थापित किए जिससे वहां का प्रारंभिक विकास शुरू हुआ। 3. गांधी जी के महात्मा बनने का सफर - इसी आंदोलन से मोहन दास करम चन्द्र गांधी का महात्मा बनने का सफर भी शुरू हुआ। इस आंदोलन के आगमन के साथ ही उनका व्यक्तित्व मोहन दास करमचंद गाँधी से महात्मा गाँधी की तरफ अग्रसर हुआ। 4. किसानों का आत्म विश्वास बढ़ा - इस आंदोलन से पहले चंपारण के किसानों की मनोस्थिति आत्महत्या करने की हो चली थी। पर गांधी जी द्वारा सम्पादित इस सफल आंदोलन के बाद भारतीय किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें सत्याग्रह एवं एकता की शक्ति का आभास हुआ। 5. स्वतंत्रता आंदोलन में सहायक चंपारण आंदोलन में सत्याग्रह का भारत के राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रयोग सफल रहा। अहिंसक होने के कारण ब्रिटिश सरकार को भी इसके आगे झुकना पड़ा। यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक मील का पत्थर साबित हुआ। यह माना जाने लगा कि अगर एकता के साथ सत्याग्रह किया जाये तो अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश करा जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न