Doubtnut Promotions Sticky

क्या प्रत्यास्थ टक्कर में गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है व्याख्या करें।

Text Solution
Verified by Experts

प्रत्यास्थ टक्कर में प्रत्यवस्थान गुणांक e का मान एकांक होता है स्पष्टतः चित्र 7.2 के अनुसार,
e = v 2 - v 1 u 1 - u 2 = 1
u 1 - u 2 = v 2 - v 1 या u 1 + v 1 = u 2 + v 2 . . . (1)
चूँकि रैखिक संवेग - संरक्षण का सिद्धांत सभी प्रकार की टक्कर के लिए मान्य है अतः
m 1 u 1 + m 2 u 2 = m 1 v 1 + m 2 v 2
या m 1 ( u 1 - v 1 ) = m 2 ( v 2 - u 2 ) . . . (2)
अब समीकरण (1) तथा (2) को गुणा करने पर,
m 1 ( u 1 - v 1 ) ( u 1 + v 2 ) = m 2 ( v 2 - u 2 ) ( u 2 + v 2 )
या m 1 ( u 1 2 - v 1 2 ) = m 2 ( v 2 2 - u 2 2 )
या 1 2 [ m 1 u 1 2 + m 2 u 2 2 ] = 1 2 [ m 1 v 1 2 + m 2 v 2 2 ] . . . (3)
स्पष्टतः, समीकरण (3) के अनुसार गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions