Doubtnut Promotions Sticky

एक मनुष्य, जिसका 50 kg भार है, एक लिफ्ट पर खड़ा है। मनुष्य का आभासी भार ज्ञात करें यदि, लिफ्ट (i) 3 m s1 के एकसमान वेग से ऊपर जा रही हो, (ii) 3 m s2 के त्वरण से ऊपर जा रही हो तथा (iii) 3 m s2 के त्वरण से नीचे जा रही हो। (g=9.8ms2)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब लिफ्ट विरामावस्था में या एकसमान गति की अवस्था में होती है, तब लिफ्ट में खड़े मनुष्य का भार लिफ्ट को नीचे दबाता है। इस स्थिति में मनुष्य पर कोई अतिरिक्त बल कार्य नहीं करता है। अतः, ऊपर की और लिफ्ट की प्रतिक्रिया मनुष्य के भार mg के ही बराबर होती है। यहाँ m मनुष्य का द्रव्यमान है।
(i) जब लिफ्ट 3ms1 के एकसमान वेग से ऊपर जा रही है, तब R=mg=50kgwt.
(ii) जब लिफ्ट 3ms2 के त्वरण से ऊपर जा रही है, तब मनुष्य पर परिणामी बल ma ऊपर की ओर कार्य करेगा। अतः, लिफ्ट की कुल प्रतिक्रिया
R=(mg+ma)=m(g+a)
=50(9.8+3)N=50×12.89.8kgwt=6409.8kgwt=65.3kgwt. (iii) जब लिफ्ट 3ms2 के त्वरण से नीचे जा रही है, तब मनुष्य पर परिणामी बल ma नीचे की ओर कार्य करेगा। अतः, लिफ्ट की कुल प्रतिक्रिया
R=(mgma)=m(ga)
=50(9.83)N=50×6.89.8kgwt=3409.8kgwt=34.7kgwt.
अतः, तीनों स्थितियों में मनुष्य के आभासी भार क्रमश: 50 kg-wt, 65.3 kg-wt तथा 34.7 kg-wt होंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions