Doubtnut Promotions Sticky

चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है। क्यों ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम जानते हैं की जब पृथ्वी की सतह से किसी वस्तु को ऊपर की ओर पलायन वेग (escape velocity) से फेंका जाता है तब वह वस्तु लौटकर पृथ्वी पर नहीं आती। पृथ्वी पर पलायन वेग ve=t(2gR), जहाँ R पृथ्वी की त्रिज्या और g गुरुत्वीय त्वरण है। ve का मान गणना द्वारा लगभग 11.2 km s1 आता है। चंद्रमा की सतह पर पलायन वेग vm=2g.R., जहाँ g. चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण तथा चंद्रमा की त्रिज्या है। गणना द्वारा vm का मान लगभग 2.37 km s1 आता है।
गैस के अणुगति सिद्धांत (kinetic energy of gases) के अनुसार गैसों के अणु (molecules) अनियमित रूप से तीव्र गति करते हैं। सामान्यत: गैस के अणुओं का वेग, चंद्रमा पर पलायन वेग से अधिक होता है। इस कारण चंद्रमा पर उपस्थित गैस के अणु चंद्रमा से दूर चले जाते हैं। यही कारण है की चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है - वहाँ वायुमंडल का अभाव है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions