Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी को एकसमान घनत्व का R त्रिज्या का गोला मान लें तथा इसके व्यासत: एक सुरंग की कल्पना करें। इस सुरंग में यदि किसी पिंड को पृथ्वी की सतह से विराम से गिराया जाए, तो सिद्ध करें कि पिंड सरल आवर्त गति निष्पन्न करेगा। इस गति का आवर्तकाल भी ज्ञात करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान लिया पृथ्वी में व्यासतः खोदी गई सुरंग AOB में सतह A से m द्रव्यमान का एक पिंड विराम से मुक्त किया गया है। गुरुत्वाकर्षण के कारण यह केंद्र 0 की ओर गतिशील होगा और इसकी चाल ) पर महत्तम होगी। फिर, 0 से B की ओर जाने के क्रम में इसकी चाल घडते हुए B पर शून्य हो जाएगी और गुरुत्वाकर्षण के कारण ही पिंड उसी पथ पर अपनी गति को दुहराते हुए A पर पहुँचेगी और गति की पुनरावृत्ति होती रहेगी। अब गति पथ के किसी बिंदु P पर पिंड पर लगनेवाला आकर्षण बल
F=G×m× त्रिज्या OP के गोले का द्रव्यमान/OP2
=Gm43πx3ρx2 [ यहाँ ρ= पृथ्वी का घनत्व M43πR3,OP=x तथा M = पृथ्वी का द्रव्यमान]
=Gm43πx3x2M43πR3=GmMR3x
चूँकि बल F तथा केंद्र 0 के सापेक्ष विस्थापन x परस्पर विपरीत दिशाओं में हैं, अतः F=GMmR3x
या ma=GMR3mx [F=ma]
या त्वरण a=GMR3x ....(1)
समीकरण (1) से, त्वरण -विस्थापन, चूँकि G, M तथा R नियत राशियाँ हैं। अतः, पिंड की गति सरल आवर्त गति होगी, जिसके लिए a=ω2x ....(2)
समीकरण (1) तथा (2) से ω=GMR3
या 2πT=GMR3 जहाँ पिंड का आवर्तकाल है
या T=2πR3GM परंतु, GM=gR2
T=2πR3gR2
अतः, T=2πqrt(Rg). यही अभीष्ट आवर्तकाल है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions