Doubtnut Promotions Sticky

काँच की छोटी गोली को पानी में गिराने पर त्वरण होता है परंतु शहद में गिराने पर कुछ समय तक ही त्वरण होता है क्यों ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब काँच की गोली को किसी द्रव में गिराया जाता है तब द्रव की वह परत जो गोली के स्पर्श में होती है गोली के साथ चलती है परंतु की वे परतें जो दूर रहती है विराम में रहती है इस कारण द्रव की परतों के बीच आपेक्षिक गति होती है फिर, द्रव की श्यानता के कारण विरोधी श्यान बल भी उत्पन्न हो जाता है जो गति के साथ बढ़ता है गोली पर गुरुत्व बल भी लगता है जिस कारण उसे नीचे की ओर त्वरण होता है परंतु, श्यान बल के कारण उसपर ऊपर की ओर त्वरण होता है। परिणामस्वरूप गोली का द्रव में नीचे की ओर त्वरण धीरे-धीरे शून्य हो जाता है ओर गोली अचर वेग प्राप्त कर लेती है।
चूँकि शहद, पानी की अपेक्षा अधिक श्यान द्रव है इसलिए इसमें श्यान बल अधिक होता है यही कारण है कि गोली को शहद में गिराने पर कुछ ही समय तक त्वरण होता हिअ जबकि पानी में गिराने पर त्वरण अधिक समय तक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions