Doubtnut Promotions Sticky

चंद्रमा की सतह पर वायुमंडल का अभाव क्यों है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गैस के गतिज सिद्धांत से हम जानते है कि गैस के अणु लगातार गतिशील रहते है और इनका वर्ग-माध्य-मूल चाल ताप पर निर्भर करता है। फिर, हम यह भी जानते है कि पृथ्वी कि सतह पर पलायन वेग का मान लगभग 11.2kms1 है। (पलायन वेग का अर्थ यह है कि यदि इस वेग से पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर कोई पिंड फेंका जाए तो वह पिंड पृथ्वी पर लौटकर नहीं आएगा। ) इसी प्रकार चंद्रमा की सतह पर पलायन वेग का मान लगभग 2.38kms1 है। साधारणतः अणुओ का औसत वेग लगभग 0.48kms1 होता है। यही कारण है कि चंद्रमा पर वायुमंडल का अभाव है।
(इसी प्रकार मंगल ग्रह पर भी पलायन वेग का मान कम रहने के कारण वहाँ भी अणु ठहर नहीं पाते, इसलिए वहाँ भी वायुमंडल का अभाव है। )

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions