Doubtnut Promotions Sticky

क्या प्रणोदित कंपन और अनुनाद की घटनाएँ संबंधित है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी वस्तु पर कोई बाह्य आवर्ती बल (external periodic force) लगाया जाता है। तब वस्तु इस प्रकार कंपन करने लगती है कि उसकी आवृत्ति बाह्य आवर्ती बल की आवृत्ति के ही बराबर हो जाती है, परंतु आयाम कम होता है। इस कंपन का वस्तु के स्वाभाविक कंपन से कोई संबंध नहीं होता है। इस घटना को प्रणोदित कंपन कहा जाता है।
परंतु, जब आवर्ती बल तथा वस्तु दोनों के कंपन-काल एक ही होते हैं तब वस्तु और अधिक आयाम से कंपन करने लगती है। इस क्रिया को अनुनाद (resonance) कहा जाता है। इस प्रकार, अनुनाद प्रणोदित कंपन की एक विशेष स्थिति है और अनुनाद उस समय उत्पन्न होता है जब उसी कंपन-काल वाली एक दूसरी वस्तु पहली वस्तु को कंपन करने के लिए प्रणोदित करती है।]

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions