Doubtnut Promotions Sticky

किसी सदिश में परिमाण (magnitude) एवं दिशा (direction) दोनों होते है। क्या इसका अर्थ यह है कि किसी भौतिक राशि में यदि परिमाण और दिशा दोनों हो तो वह अवश्य ही सदिश है ? किसी वस्तु के घूर्णन (rotation) को दर्शाने के लिए घूर्णन अक्ष कि दिशा एवं घूर्णन अक्ष के परितः घूर्णन - कोण प्रयुक्त होता है। क्या इसका अर्थ यह हुआ कि कोई भी घूर्णन एक सदिश है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कुछ भौतिक राशियाँ ऐसी भी होती है जिन्हे व्यक्त करने के लिए परिमाण तथा दिशा दोनों ही आवश्यक होते है , पर वे सदिश नहीं बल्कि अदिश राशि है। ऐसी राशियों के लिए सदिश योगफल - संबंधी त्रिभुज नियम मान्य नहीं होता है, जैसे विघुत - धारा एक अदिश राशि है। किसी परिभ्रमण अक्ष के परितः किसी वस्तु का परिमित घूर्णन (finite rotation) एक सदिश नहीं होता है , क्योकि परिमित घूर्णन के लिए भी सदिश त्रिभुज नियन मान्य नहीं होता है। यदि घूर्णन - कोण (Δθ) बहुत छोटा हो तब सदिश योगफल - संबंधी नियम ऐसे अल्पघूर्णन के लिए मान्य हो जाता है और उसे सदिश मानते है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions