Doubtnut Promotions Sticky

चंपारण में किसान आंदोलन पर टिप्पणी करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

1917 में चंपारण में किसान आंदोलन- गांधीजी का भारत में प्रथम सत्याग्रह चंपारण में संपन्न हुआ, जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को गांधी जैसा जन-नेता प्रदान किया। चंपारण के नीलहों का मामला 19वीं शताब्दी से चला आ रहा था। तिनकठिया पद्धति के अंतर्गत कृषकों को 3/20वें हिस्से पर नील की खेती अनिवार्य रूप से करनी होती थी। लेकिन जब रासायनिक रंगों की खोज कर ली गई तब नील की खेती अनावश्यक हो गई। लेकिन अंग्रेज़ों ने किसानों का शोषण करने के लिये उन्हें नील अनुबंध से मुक्त करने के एवज में लगान व गैर-कानूनी करों की दरों में अत्यधिक वृद्धि कर दी। इसी शोषण से मुक्ति पाने के लिये 1917 में चंपारण के आंदोलनकारी राजकुमार शुक्ल ने गांधीजी को चंपारण बुलाने का फैसला किया। ब्रिटिश सरकार ने चंपारण मामले की जाँच के लिये आयोग गठित किया, जिसमें गांधीजी को भी सदस्यता प्रदान की गई। गांधीजी के पास आठ सौ किसानों के बयान दर्ज थे, जिसके आधार गांधीजी ने तिनकठिया पद्धति को समाप्त करने तथा किसानों से की गई अवैध वसूली के बदले में क्षतिपूर्ति की बात रखी। बागान मालिक अवैध वसूली का 25 फीसदी वापस करने को तैयार हो गए तथा 10 वर्षों के भीतर ही उन्होंने चंपारण भी छोड़ दिया। इस प्रकार चंपारण सत्याग्रह ने गांधी को जनता के मध्य पहुँचा दिया तथा उन्होंने जनता की मांगों व तकलीफों को जानकर ब्रिटिश सरकार के समक्ष मज़बूती से जनता के पक्ष को रखने का कार्य किया। इसके अलावा गांधीजी की सत्याग्रह व शांतिपूर्ण विरोध की रणनीति ने भी गांधी को जनमानस के निकट पहुँचा दिया। फलस्वरूप राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी जन-नेता के रूप में स्थापित हो गए।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न