Doubtnut Promotions Sticky

एक बर्तन जिसकी पेन्दी समतल दर्पण है, 20 सेमी गहराई तक पानी से भरा है। पानी की सतह के अन्दर 8 सेमी पर एक छोटी वस्तु लटक रही है। अभिलम्ब रूप से देखने पर उसके प्रतिबिम्ब की आभासी गहराई क्या होगी ? (पानी का अपवर्तनांक =43)
एक बर्तन जिसकी पेन्दी समतल दर्पण है, 20 सेमी गहराई तक पानी से भरा है। पानी की सतह के अन्दर 8 सेमी पर एक छोटी वस्तु लटक रही है। अभिलम्ब रूप से देखने पर उसके प्रतिबिम्ब की आभासी गहराई क्या होगी ? (पानी का अपवर्तनांक  = 4/3)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

माना कि बर्तन की पेन्दी AB एक समतल दर्पण है (चित्र)। बर्तन में 20 सेमी गहराई तक पानी भरा है। पानी की सतह से 8 सेमी नीचे एक वस्तु O लटक रही है, यानी CO = 8 सेमी। O वस्तु से एक किरण OP दर्पण पर आपतित होती है जो PQ दिशा में परावर्तित हो जाती है। PO की दिशा में पानी के अन्दर आँख रखने से वस्तु का प्रतिबिम्ब I पर प्रतीत होगा, जहाँ OI = (20-8)2 = 24 सेमी। PO किरण हवा में OR दिशा में अपवर्तित होती है जिस दिशा में आँख रखने पर वस्तु का प्रतिबिम्ब जो I पर बनता है वह I. पर प्रतीत होता है। अत: प्रतिबिम्ब की वास्तविक गहराई
=CO+OI = 8+24 = 32 सेमी और प्रतिबिम्ब की आभासी गहराई
=CI. =x सेमी (माना)
μ= वास्तविक गहराई / आभासी गहराई
43=32x,x=24cm

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions