Doubtnut Promotions Sticky

गांधी जी के अनुसार सत्याग्रह के विचार की व्याख्या कीजिए ।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

सत्याग्रह के विचार का मूल आधार सत्य की शक्ति पर आग्रह तथा सत्य की खोज करना है। महात्मा गांधी इसके प्रबल समर्थक थे। उनके अनुसार, ‘सत्याग्रह’ का आशय इस प्रकार था― 1. यदि आपका उद्देश्य सच्चा है और आपका संघर्ष अन्याय के विरुद्ध है तो आपको अपने उत्पीड़क का मुकाबला करने के लिए किसी भी शारीरिक बल की आवश्यकता नहीं है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के प्रतिशोध की भावना अथवा आक्रामकता का सहारा लिए बिना एक सत्याग्रही केवल अहिंसा के माध्यम से ही अपने संघर्ष में सफल हो सकता है। इसके लिए अहिंसा के मार्ग से अपने शत्रु की चेतना को झिंझोड़ना चाहिए। न केवल शत्रु को, अपितु सभी लोगों को हिंसा के माध्यम से सत्य को स्वीकार करने के स्थान पर सत्य को देखने और उसे सहज भाव से स्वीकार करने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। 2. गांधीजी के अनुसार सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर किए गए संघर्ष में सत्य की ही जीत होती है। उनका यह अटूट विश्वास था अहिंसा का धर्म सभी भारतवासियों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है।

|