Doubtnut Promotions Sticky

गोलमेज सम्मलेन क्या है?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

अंग्रेज़ सरकार द्वारा भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए 1930-32 के बीच सम्मेलनों की एक श्रृंखला के तहत तीन गोलमेज सम्मेलन आयोजित किये गए थे। पहला गोलमेज सम्मेलन नवंबर 1930 में हुआ था जिसमें देश के प्रमुख नेताओं शामिल नहीं होने के कारण यह सम्मेलन असफल रहा था। दूसरा गोलमेज सम्मेलन 1931 के अंत में लंदन में हुआ उसमें गांधीजी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे और गांधी जी का कहना था उनकी पार्टी पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है गांधीजी के इस दावे को तीन प्रमुख पार्टियों ने चुनौती दी। राज रजवाड़ों दावा था कि उनके नियंत्रण वाले भू भाग में कांग्रेस का कोई अधिकार नहीं है। और मुस्लिम लीग का कहना था कि वह मुस्लिम अल्पसंख्यक के हित का काम करती है। और तीसरी चुनौती बीआर अंबेडकर की तरफ से कहा गया की कांग्रेस पार्टी निचली जातियों का प्रतिनिधित्व नहीं करती। इसलिए यह सम्मेलन भी असफल व और गांधी जी को खाली हाथ भारत लौटना पड़ा भारत लौटने पर गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु कर दिया |

|