Doubtnut Promotions Sticky

खेड़ा का किसान आंदोलन पर चर्चा करें?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

बिहार के चम्पारण के बाद 1918 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ गुजरात के खेड़ा में सबसे बड़ा किसान आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी सरदार वल्लभभाई पटेल का राजनीति में आना। तब गांधीजी ने गांववालों से भरवाए थे प्रतिज्ञा पत्र।साल 1918 में मोहनदास करमचंद गांधी अहमदाबाद में मिल मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहे थे। - उन्हें सूचना मिली कि खेड़ा के किसान भारी संकट में हैं। फसलें नष्ट हो गई हैं। फिर भी उनसे कर वसूली की जा रही है। - विठ्‌ठलभाई पटेल और गांधीजी ने जांच कराई तो पता चला कि किसानों की मांगें सही हैं। - नियम के मुताबिक, उन्हें पूर्ण कर माफी मिलनी चाहिए। गांधीजी ने फौरन खेड़ा जाने का फैसला किया। - वहां पहुंचकर पता चला कि पूरे जिले की फसल बर्बाद हो गई है। पर अधिकारी सुनने तक को तैयार नहीं हैं। - तब गांधीजी ने किसानों को सत्याग्रह की सलाह दी। साथ ही लोगों से कार्यकर्ता बनने की अपील भी की। - युवा वकील वल्लभभाई और इंदूलाल याज्ञिक सहित कई लोग आगे आए। गांधीजी ने नडियाद में ही खेड़ा सत्याग्रह की घोषणा कर दी।

Doubtnut Promotions Banner
|