निम्नलिखित में से गलतन कथन पहचानिये-

A

इस्ट्रोजन का उच्च स्तर ओब्युलेटरी सर्ज को सक्रिय करता है

B

ऊगोनियल कोशिकाएं, यौवनारम्भ से प्रारम्भ होकर आगे तक प्रस्फुटन प्रारम्भ करती है और नियमित चक्रो में क्रियाशील अंडे को जन्म देती है।

C

शुक्राणुजनन नलिकाओं से मुक्त शुक्राणु अल्प गतिशील/अगतिशील होते है।

D

रजस्राव - चक्र की पश्च अंडोत्सर्ग अवस्था के दौरान प्रोजेस्ट्रॉन का स्तर उच्च होता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


(अ) उच्च स्तर पर इस्ट्रोजन का तीव्र स्राव एवं LH ओव्युलेटरी सर्ज को सक्रिय करता है।
(ब) अंडजन प्रक्रिया, भ्रूणीय विकास अवस्था के दौरान प्रारम्भ हो जाती है। जब प्रत्येक भ्रूणीय अंडाशय (भुरनीय अंडाशय के लगभग तीन माह) में लाखो युग्मक मातृ कोशिकाओं (ऊगोनिया) के युग्मो का निर्माण होता है। शुक्राणु निर्माण जो कि यौवनारम्भ पर प्रारम्भ होता है के विपरीत अण्ड निर्माण कि प्रक्रिया जन्म से पहले ही प्रारम्भ हो जाती है। जन्म के पश्चात और अधिक ऊगोनिया नहीं बनती और नहीं जड़ित है।
(स) शुक्रजनन नलिकाओं से विमुक्त शुक्राणु कम गतिशील/अगतिशील होते है। इनका अधिवृषण के शीर्ष भाग में बोटिक परिपक्वन होता है और इनकी गतिशीलता एवं निषेचन क्षमता में वृद्धि होती है।
(द) प्रोजेस्ट्रॉन का स्तर रजस्राव चक्र कि पश्च ओव्युलेटरी प्रावस्था के दौरान उच्च होता है क्योकि ओव्यूलेशन के पश्चात ग्रफियन पुटिका का अवशेषी भाग अस्थाई अंत: स्रावी ग्रंथि कॉर्पस ल्यूटियम में बदल जाता है। कॉर्पस ल्यूटियम प्रोजेस्ट्रोन हॉर्मोन का स्रवण करता है जो संगर्भता को बनाये रखता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions