Doubtnut Promotions Sticky

अमेरिका के घास के मैदानों पर टिप्पणी करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

जब अमेरिका में गेहूँ की खेती का विस्तार हो रहा था, तब किसानों ने जमीन साफ करने के चक्कर में हर तरह की वनस्पति को उखाड़ फेंका। इससे अमेरिका का एक बड़ा भूभाग रेत के कटोरे में बदल गया। 1930 के दशक के शुरु के कई वर्षों में लगातार सूखा पड़ा। पूरे अमेरिका में घातक गति से हवाएँ चलती थीं। गेहूँ के खेतों पर प्राकृतिक वनस्पति के अभाव में साधारण सी धूल की आँधी भी काले तूफान में बदल जाती थी। काले गुबार 7,000 से 8,000 फीट ऊँचे होते थे। ऐसा लगता था जैसे गंदे कीचड़ की विशाल लहरें उठ रही हों। काला तूफान अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को तबाह कर देता था, जैसे कि गेहूँ के खेत, मकान, मवेशी, आदि। हजारों मवेशी दम घुटने से मारे गये। कीचड़ और धूल समा जाने के कारण खेती की मशीनें जाम पड़ गईं और खराब हो गईं। 1930 के दशक में काले तूफान ने गेहूँ के खेतों को कई बार बरबाद किया। उसके बाद किसानों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व मालूम हुआ।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न